पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से किसान का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव जियापुर शिवगढ़ मजरे मऊ गर्बी में धान का पुआल काट रहे एक 47 वर्षीय किसान का दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटिल को स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

     आपको बता दें कि, गांव निवासी रामप्रकाश 47 पुत्र बुधई ट्रैक्टर चालित पुआल काटने वाली मशीन में पुआल काट रहा था, तभी अचानक उसका दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ गया, और वह बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। साथ काम कर रहे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाल कर सीएचसी महराजगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ