महराजगंज/रायबरेली: घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ओथी गांव के रहने वाले आशीष कुमार मोर्य 38 पुत्र शीतला दिन मौर्य के परिवार में मां, बाप के अलावा पत्नी, एक बच्चा तथा भाई, साथ ही साथ रहते हैं। बीती रात किसी बात को लेकर आशीष नाराज हो गया, और घर में रखे विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ