शरद कुमार ने कोतवाली महराजगंज का ग्रहण किया पदभार, निवर्तमान कोतवाल को दी गई विदाई।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सुल्तानपुर जनपद से स्थानांतरित होकर रायबरेली जनपद आए निरीक्षक शरद कुमार को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कोतवाली महराजगंज का कोतवाल नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में शरद कुमार ने एसपी के आदेश का तुरंत अनुपालन करते हुए आज पूर्वान्ह कोतवाली पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है।


   आपको बता दें कि, यहां तैनात कोतवाल श्री राम को एसपी ने स्थानांतरित करते हुए क्राइम ब्रांच रायबरेली में नियुक्त किया है। उधर नए कोतवाल शरद कुमार ने कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद ईओ राघवेंद्र चतुर्वेदी से मुलाकात की, और सीओ के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, बैंकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का पैदल मार्च कर निरीक्षण किया, साथ ही साथ बैंक अधिकारियों व्यापारियों से पूछताछ भी की, और हालचाल लिया, तथा अधीनस्थों को कस्बे और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने व्यापारियों आम जनता को आश्वस्त किया कि, जनता की सेवा के लिए कोतवाली महराजगंज के गेट 24 घंटे खुले हैं। शासन की मंशा अनुरूप उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।



   उधर कोतवाली परिसर में निवर्तमान कोतवाल श्रीराम को पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित हो जाने पर एक पार्टी का आयोजन कर उन्हें विदाई दी।

    इस इस मौके पर एसएसआई प्रमोद कुमार, निरीक्षक असलम खान, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, रमेश तिवारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ