शरद कुमार ने कोतवाली महराजगंज का चार्ज संभालते ही परखी कस्बे की कानून व्यवस्था।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: गैर जनपद से आए रायबरेली जनपद की कोतवाली महराजगंज का पदभार संभालते ही शरद कुमार ने आज दिन में लगभग 11:45 बजे कस्बे की कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के साथ बैंकों तथा बाजार का भ्रमण किया, और बाजारों में व्यापारियों से पूछ ताछ की। उन्होंने बैंक मैनेजरों से जानकारी ली, तथा व्यापारियों से पूछा कि, आपको लोगों को कोई समस्या तो नहीं है, जिस पर व्यापारियों ने सब ठीक होने की बात कही। नवागत कोतवाल शरद कुमार ने जगह जगह रुकते हुए लोगों से कानून व्यवस्था की भी जानकारी ली।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ