धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक की जाए धान की खरीदारी-डीएम वैभव श्रीवास्तव

 

फोटो-डीएम धान की खरीदारी के सम्बन्ध में बैठक करते हुए      धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक की जाए धान की खरीदारी-डीएम

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बचत भवन सभागार में धान खरीद के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिये कि, जनपद में आॅन रोड धान क्रय केन्द्रों को संचालित किया जाए, जिससे किसानों को धान क्रय केन्द्रों पर पहुचने में किसी भी प्रकार की कठनाईयों का सामना न करना पड़े, और मण्डियों में ज्यादा सेन्टर खाले जाए। जिससे किसान आसानी से अपना धान मण्डियों पर दें सकें।    

     आपको बताते हैं कि, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि, जनपद के सभी संचालित धान क्रय केन्द्रों का संचालन विधवत कराकर प्रत्येक दशा में धान की खरीद को बढ़ाये, तथा सभी केन्द्रों पर सरकार द्वारा निर्देशित व्यवस्थाए, जिसमें धान खरीद के दौरान धान क्रय केन्द्र प्रभारी से केन्द्रों में उपलब्ध बोरों, झन्ना, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, भुगतान, धान खरीद के लक्ष्य एवं किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि, किसान धान क्रय केन्द्रों पर अपना धान को देकर सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य नियामानुसार प्राप्त करें। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि, किसी भी दशा में धान क्रय केन्द्र बन्द मिलने पर या किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिस पर केन्द्र के प्रभारियों ने अवगत कराया कि, किसानों का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से उनके खातों में किया जाता है। जिस पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने धान क्रय केन्द्र के प्रभारियों को निर्देश दिये कि, किसानों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक धान की खरीदारी की जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही एवं कमी न होने पाये।

      जिलाधिकारी ने कहा कि, इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरो आदि व्यवस्थओं को क्रय केन्द्रों पर दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिये कि, धान खरीद में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर किसी भी प्रकार की धान क्रय केन्द्रों की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि, लक्ष्य को समय रहते पूरा करें, और खरीदारी में किसी प्रकार की कमी व शिथिलता न बरती जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ