रायबरेली: स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, संगठन के दम पर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव जीतेंगे। विधान परिषद चुनाव (स्नातक एवं शिक्षक) को लेकर सोमवार को भाजपा नेताओं ने बैठक की।
आपको बता दें कि, राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में सघन संपर्क कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह आदि जनपद में बड़े मार्जिन से एमएलसी चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। भाजपा उत्तर प्रदेश के सभी 11 खंडों में एमएलसी चुनाव में विजय प्राप्त करेगी। बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, सभी लोग पूरे उत्साह और मनोयोग के साथ एमएलसी चुनाव में जुटे हैं। महराजगंज भाजपा 26 नवंबर को बूथ सम्मेलन करेगी। एमएलसी चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सुनिश्चित कर दी गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि, भाजपा के सभी पदाधिकारियों को बूथ वाइज जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एमएलसी के मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने उप चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। एमएलसी चुनाव में स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों को रायबरेली से विजयी बनाकर भेजेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, क्षेत्रीय मंत्री श्री कनौजिया, बछरावां विधायक रामनरेश, रमेश बहादुर सिंह s.j.s. के प्रबंधक, दिनेश प्रताप सिंह एमएलसी, दल बहादुर सिंह विधायक, राजाराम त्यागी पूर्व विधायक व मनीष वर्धन सिंह प्रबंधक कॉल्विन तालुकदार कॉलेज आदि प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।



0 टिप्पणियाँ