15 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार व परिजनों से मारपीट का मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव रसेहटा की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध विगत 22/9/2020 को सुबह लगभग 8:00 बजे नित्य क्रिया के बाद घर लौटते समय जबरन रोककर दुराचार करने की कोशिश करने तथा ऐनवक्त पर उसके भाई के पहुंच जाने पर उसके साथ मारपीट करने और घर में घेरकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अदालत में शिकायती पत्र दिया है। बाद में अदालत ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया है। इसी क्रम में आज सोमवार की देर रात पुलिस द्वारा चारों अभियुक्तों के विरुद्ध दुराचार की कोशिश, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

     आपको बता दें कि, न्यायालय को दिए गए शिकायती पत्र में गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि, 22/9/2020 को सुबह 8:00 बजे वह गांव के बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थी, और घर वापस लौट रही थी, तभी गांव के ही अंकित पासी पुत्र रामसेवक तथा अरविंद पासी प्रार्थिनी से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर वह मना करते हुए चिल्लाई, तो अरविंद ने भुक्तभोगी को कमर से पकड़ कर बुरी नियत से गिरा दिया, तथा निर्वस्त्र करने लगा। अरविंद के साथ अंकित ने किशोरी के पैर पकड़ लिए, और वह जैसे ही दुराचार की कोशिश करने लगा तभी किशोरी का भाई मौके पर पहुंच गया, तो प्रतिपक्षी गण प्रार्थिनी को छोड़कर उसके भाई को पीटने लगे। इसी दौरान अरविंद के दो अन्य भाई राजेंद्र उर्फ कुदरती के अलावा धर्मेंद्र उर्फ गदाहू पुत्रगण सुंदरलाल भी मौके पर पहुंच गए और मामले को यही रफा-दफा करने तथा रिपोर्ट ना लिखाने की हिदायत दी।

    उधर किशोरी किसी तरह जान बचाकर घर आ गई, तो उसी दिन शाम को 7:00 बजे अंकित, राजेंद्र, अरविंद भुक्तभोगी के घर पहुंच गए, और मां बहन की गालियां देते हुए तांडव मचाना शुरू कर दिया। जिस पर उसके भाई ने विरोध किया, तो प्रति पक्षी गणों ने उसकी मां, दो भाइयों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।

    घटना के दौरान शोर मचाने पर गांव वाले एकत्र होकर मौके पर पहुंचे, तो सभी प्रतिपक्षी भाग गए। मामले में किशोरी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची, और लिखित शिकायत पत्र दिया। लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अदालत ने पीड़िता का पक्ष सुनकर महराजगंज कोतवाली पुलिस को नामजद चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने की हिदायत दी है। जिस पर महराजगंज पुलिस ने अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए आज देर रात चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले में प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार से बात करने का प्रयास किया गया, तो मोबाइल से संपर्क नहीं हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ