हरचंदपुर/रायबरेली: स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने अपने काफिले के साथ हरचंदपुर विकासखंड के कई गांव में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल के समर्थन में जनसंपर्क किया और मतदाताओं से 1 दिसंबर 2020 को होने वाले मतदान में भाजपा के पक्ष में वोट करने को कहा है।
आपको बता दें कि, स्नातक व शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के लिए इस बार भाजपा कोई मौका नहीं गंवाना चाह रही है, और लगातार इनके नेता और कार्यकर्ता क्षेत्र में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, तथा ठंड में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में हरचंदपुर विकासखंड क्षेत्र के कई गांव में जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल के समर्थन में वोट मांगें। वहीं वोट मांगते समय प्रत्याशी का जगह जगह लोगों द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया।




0 टिप्पणियाँ