रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार महराजगंज ब्लॉक के तीन गौशालाओं में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के असनी गांव के अलावा नगर पंचायत महराजगंज और मऊ गर्बी की गौशाला में साफ सफाई कर विशेष रुप से गोवंश को नहला धुला कर उन्हें फूल माला पहनाकर तिलक लगाकर उनकी आरती उतार कर पूजा की गई, तथा गुड़ केले के साथ-साथ पौष्टिक आहार दिया गया। पहला कार्यक्रम असनी गांव में संपन्न हुआ। यहां मुख्य अतिथि बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने गौशाला में विधिवत हवन पूजन करके गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने गुड और केले गोवंश के पशुओं को अपने हाथ से खिलाया। उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने उनका सहयोग किया।
आपको बता दें कि, अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि, हिंदू धर्म दर्शन में पांच प्रकार की माताओं का जिक्र आया है, जिनमें पहली जन्म दात्री मां, दूसरी गौ माता, तीसरी दुर्गा माता, चौथी पृथ्वी माता तथा पांचवी गंगा माता मानी गई है। इनमें गौ माता का स्थान इसलिए दूसरा है, क्योंकि हमारे यहां बच्चा मां के स्तन का दूध पान के उपरांत गौ माता के दूध का ही सेवन करता है, और गौ माता के दूध को गंगाजल के समान पवित्र माना गया है। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की है कि, गोवंश संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाए गए कदमों में अपना योगदान दें, और पशु उत्पीड़न की घटनाएं पूरी तरह से बंद हो। उन्होंने यहां के गौशाला संचालक पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी की कर्मठता की जमकर तारीफ की और गौशाला प्रबंध व्यवस्था की भी सराहना की।
वहीं उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि, असनी गांव की गौशाला बहुत ही अच्छी है, उन्होंने सुझाव दिया कि, गौशाला के चारों तरफ छायादार वृक्षों को लगाया जाए, ताकि गर्मी के दिनों में पशुओं को पेड़ की छाया में बैठने का सुख प्राप्त हो। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार लोधी, पूर्व बीडीसी दिलीप कुमार चौधरी, मुकेश कुमार, प्रधान चिलैली राम सजीवन, पूर्व प्रधान संतलाल लोधी, गंगा प्रसाद चौधरी, काली दीन, राजेश कुमार, अंशु चौधरी, अंकुर प्रताप सिंह, प्रेम कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
इसके उपरांत विधायक व उप जिलाधिकारी ने महराजगंज नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय स्थल पर भी गौ माता की पूजा की। यहां पर पहाड़ी प्रजाति की नन्हीं सी गौ माता लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। विधायक और एसडीएम के अलावा अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, महराजगंज पशुधन अधिकारी डॉ एके कनौजिया, असनी गौशाला के प्रभारी चिकित्सक डॉ सुरेश चंद्रा, राम भारत यादव के अलावा सभी सभासदों ने गोवंश की पूजा की। चेयरमैन पति प्रभात साहू ने गौशाला में गौ माताओं की पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की थी। एसडीएम और विधायक ने प्रभात साहू की सराहना की।
इसके उपरांत विधायक श्री रावत और एसडीएम के साथ-साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह मऊ गांव के बरीबरा कुटी में स्थित गौशाला का भ्रमण किया। ग्राम प्रधान नीलम सिंह द्वारा संचालित गौशाला में ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर अधिकारियों और विधायक ने यहां गोवंश की पूजा कर गुड़ और केला पशुओं को खिलाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, राकेश मिश्रा, काली दीन पासी, राजू नाई के साथ-साथ पहरेमऊ मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।







0 टिप्पणियाँ