रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के अंदर बनी गौशालाओं में आज गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौ माता की विधि विधान के साथ पूजा की गई।
आपको बता दें कि, विकासखण्ड क्षेत्र की शेखपुर समोधा ग्राम पंचायत के अंतर्गत गजियापुर मजरे में बनी गौशाला में आज ग्राम प्रधान गीता सिंह ने विधि-विधान के साथ गौ माता का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि, जैसा कि प्रदेश के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ का आदेश है की पूरे प्रदेश के अंदर बनी सभी गौशालाओं में आज गौ माता की विधि विधान के साथ पूजा की जाए। उसी के दृष्टिगत आज हम सभी यहां पर उपस्थित हुए हैं, और गौ माता का पूजन अर्चन किया गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि, सनातन संस्कृति के अनुसार गौ सेवा को पृथ्वी पर साक्षात देवताओं की सेवा में अग्रणी रखा गया है। क्योंकि गौ माता के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का निवास करते है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह (लेखपाल), मनोज सिंह, राधेश्याम सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, रामसेवक, रामू अनारी, कल्लू कुशवाहा, गोकरन, रामू, श्याम, शिवधर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ