जल्द ही विकास क्षेत्र की सड़कों पर देखने को मिलेगा लखनऊ पुलिस का दल
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: जी हां, यह सत्य है कि, कुछ दिनों बाद विकास क्षेत्र की सड़कों पर लखनऊ पुलिस की दौड़ती गाड़ियां और लखनऊ पुलिस के जवान नजर आएंगे। आगामी 25 नवंबर से शिवगढ़ राजमहल में सत्यमेव टू की शूटिंग शुरू होने वाली है। जिसके मद्देनजर रखते हुए, राजधानी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। लखनऊ पुलिस का काफी ज्यादा सामान शिवगढ़ राजमहल पहुंच चुका है। राजमहल के कर्मचारियों ने भी जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आपको बता दें कि, महेश विलास पैलेस यानी शिवगढ़ राजमहल में कई फिल्मों की शूटिंग पहले भी हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनय कर रहे नायक जॉन इब्राहिम एवं नायिका दिव्या खोसला विकास क्षेत्र की धरती पर कुछ दिनों के लिए नजर आएंगे। महेश विलास पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ