40 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध कच्ची शराब का धंधा करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब पकड़ने का दावा किया है। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आपको बता दें कि, पहली घटना महराजगंज कस्बे में अतरेहटा मार्ग पर पुलिस को सूचना मिली कि, बरगद के पेड़ के नीचे कस्बे के वार्ड नंबर 4 रुद्रनगर का रहने वाला श्यामलाल पुत्र परमेश्वर लोध पिपिया में शराब रखकर बेच रहा है। कोतवाल शरद कुमार के निर्देश पर हल्का दरोगा जमुना प्रसाद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे, और अभियुक्त को रंगे हाथ शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान खरीदार करने आए लोग पुलिस को आता देख भाग निकले।

      वहीं दूसरी घटना चौकी थुलवासा प्रभारी आशीष तिवारी को भी सूचना मिली कि, रसेहटा गांव के पास तकिया मोड़ तिराहे पर एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर एसआई आशीष तिवारी पहुंच गए, और वहां पर मौजूद नंदकिशोर पुत्र जगमोहन निवासी लाला का पुरवा मजरे पिंडारी खुर्द को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब पकड़ लिया। दोनों अभियुक्तों को मय अवैध शराब सहित कोतवाली ले आई और उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

    कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ