रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एक संतान हीन 30 वर्षीय विधवा को शादी का झांसा देकर गांव का ही एक शख्स लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया, और पीड़िता द्वारा शादी करने का दबाव बनाने पर दुराचारी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। अंत में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर दुराचारी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु 2 साल पहले हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद पड़ोस के गांव तकिया मजरे मर्दानपुर चौकी थुलवांसा कोतवाली महराजगंज के रहने वाले राकेश कुमार पुत्र बदलू प्रसाद ने विधवा से अपनी जिंदगी फिर से बसाने की पेशकश की, और महिला अभियुक्त के झांसे में आ गई।
इस दौरान अभियुक्त दिनांक 28 अगस्त 2020 से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला के बार-बार शादी करने की बात पर उसने चुपके से दुराचार की वीडियो बना ली। महिला ने जब शादी के लिए ज्यादा दबाव डाला, तो अभियुक्त शादी करने से मुकर गया, और वीडियो क्लिप दिखाते हुए उसने कहा कि, अगर तुमने शादी का दबाव डाला, तो वीडियो को वायरल कर दूंगा। अभियुक्त की इस पैंतरे बाजी से युवती हतप्रभ रह गई। लेकिन उसने पुलिस को जाकर सारी बात लिखित रूप से तहरीर देकर बताई। इस पर कोतवाल शरद कुमार तत्काल महिला की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस अभियुक्त की जोरदार तरीके से तलाश कर रही है। मामले में कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, अभी की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, तथा पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ