फोटो-धान/गन्ना क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त
अवस्थापना आयुक्त ने जनपद के धान-गन्ना क्रय केन्द्रो का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिये उचित दिशा निर्देश
किसानों से सीधे धान/गन्ना की खरीद की जाए-आलोक टण्डन
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद के नामित नोडल अधिकारी/अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन ने अपने तीन दिवसीय भ्रमण/निरीक्षण के दुसरे दिन जनपद में धान-गन्ना क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगागंज, हरचन्दपुर, मील एरिया, अमावा सहित शहर गल्ला मण्डी में बनाये गये धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारी सहित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों से सीधे धान क्रय किया जाए तथा बिचैलियों के माध्यम से किसी भी प्रकार की खरीदारी पर शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाए।
आपको बता दें कि, निरीक्षण के दौरान औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन ने गंगागंज व हरचन्दपुर क्षेत्र के धान क्रय केन्द्र पर धान बेचने आये किसानों से संवाद किया तथा उनके आधार आईडी आदि का मिलान रजिस्टर से किया। किसानो जो धान क्रय केन्द्रो पर बेचने आये हुए थे, उनका आधार व टोकन रजिस्टर से मिलान किया कुछ किसानों टोकन पुराना नम्बर पाा गया व कुछ का आगे का नम्बर तथा जिस पर किसानों ने बताया कि यदि भीड़ नही होती है तब धान क्रय केन्द्र प्रभारियों से अनुरोध कर बेचने का प्रयास किया जाता है। महिला किसान उमा देवी, विद्यादेवी, संत प्रसाद आदि का रेंडम टोकन रजिस्टर से मिलान भी करवाया।
इसी प्रकार आयुक्त ने मील एरिया, गल्ला मण्डी स्थित धान क्रय केन्द्रों को निरीक्षण किया उन्होंने केन्द्र प्रभारी व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसाना से धान क्रय करने के दौरान आधार कार्ड आदि कागजात अवश्य देख लें। कई धान क्रय केन्द्रों पर आयुक्त ने किसानों से संवाद कर केन्द्रों के बारे में धान क्रय केन्द्र की व्यवस्थाओं आदि के बारे में जानकारी ली तथा किसानों से सीधे धान-गन्ना क्रय किये जाने के निर्देश
दिये।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन ने अमावां चैराहा स्थित गन्ना क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया एक किसान के गन्ना से लदी ट्राली तोलने के दौरान खाली ट्राली तोलवाकर कर गन्ना की तोल निकलवाई। गन्ना केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि खरीदे हुए गन्नों को बाराबंकी हैदरगंढ स्थित बलरामपुर चीनी मील लि0 भेजी जाती है। मार्च तक गन्नों की खरीद की जाएगी। 18 हजार कुटल खरीद का लक्ष्य है।




0 टिप्पणियाँ