फोटो-किसानों के साथ बैठक करते व वरासत सम्बन्धी सत्यता को जाना।
अवस्थापना आयुक्त ने ब्लाक अमावां में चैपाल में किसानों की सुनी समस्या।
आयुक्त ने वरासत सम्बन्धित सूची को किसानों के मध्य पढ़वाकर सत्यता को परखा।
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद के नोडल अधिकारी अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन भ्रमण/निरीक्षण के दौरान अमावां विकास खण्ड की न्याय पंचायत सिधौना के प्रांगण में किसानो की एक चैपाल में राजस्व अधिकारियों के साथ वरासत से सम्बन्धित मामलों को किसानों के मध्य एसडीएम सदर अशिंका दीक्षित व एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष से पढ़वाकर किसानों सुनवाया तथा किसानों से पूछ-ताछ के दौरान स्थलीय सत्यापन भी करवाया। उन्होंने चैपाल के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को किसानों की शिकायतों के निस्तारण को तत्काल कराने के निर्देश दिये।
आपको बता दें कि, उन्होंने किसानों से कहा कि जनपद में उन्नतशील बीज व खाद की कोई कमी नही है यदि किसी भी किसान को कोई दिक्कते हो तो जिलाधिकारी, एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी आदि अधिकारियों को अपनी समस्या बता सकता है। किसान से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, एसडीएम सदर अशिका दीक्षित, उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार आदि कई राजस्व अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ