उद्यमियों की समस्याओं को गम्भीरता से ले अधिकारी-सीडीओ।। Raebareli news ।।

 

सीडीओं ने निवेशमित्र योजना/सिंगल विण्डों सिस्टम योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति कम होने पर विभागों के अधिकारियों को स्पष्टीकरण के दिये निर्देश

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बचत भवन के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने अधिकारियों से कहा कि, उद्योग बन्धु उघमियों की समस्याओं का निराकरण युद्धस्तर पर करें। एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की चर्चा की गई जिसमें बताया गया कि यदि लक्ष्य पूरा न हो तो उसे तत्काल पूर्ण किया जाये। उद्यमियों के लाभ परक योजनाओं को का लाभ बढ़चढ कर दिलाया जाये। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई विद्युत आदि पर भी चर्चा हुई तथा साफ-सफाई, विद्युत सम्बन्धित कार्यो को दुरूस्त रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। उद्यमियों को एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के बारे में बताया गया। वही बैठक में मेसर्स नन्दलाल पैकमेंट व मसर्स मित्तल एगो प्रा0लि0 औद्योगिक द्वारा विद्युत बिल अधिक व ठीक कराने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण कम्प्यूटराइज्ड बिल अभी जारी न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये कि निस्तारण कराकर अवगत कराया जाए। विद्युत अबाध आपूर्ति, सड़क/नाली निर्माण आदि प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा सम्बन्धित आधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये गये। 


     आपको बता दें कि, मुख्य विकास अधिकारी ने निवेशमित्र योजना/सिंगल विण्डों सिस्टम योजना की समीक्षा के दौरान विद्युत सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, यूपीएसआईडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग, अग्निशमन विभाग, पाॅव्र कार्पोरेशन विभागों द्वारा विभागीय स्तर पर आवेदन में अनापित्तयां/सहति आदि विवरण लम्बित होने पर अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये वही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। 



    बैठक में उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, आदि सहित बड़ी संख्या में उद्योग बन्धु के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ