रायबरेली: राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में उ0प्र0 राज्य आयुष विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा हेल्थ वेलनेस सेन्टर की स्वीकृत उपरान्त योग एवं योगिक क्रियाओं द्वारा उपचार को बढ़ावा देने के लिए आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र (हेल्थ वेलनेस सेन्टर) के क्रियान्वयन हेतु आयुष स्वास्थ्य केन्द्रों पर योग प्रशिक्षक के अवद्धीकरण हेतु एक वर्ष के लिए अनुबन्ध के आधार पर शर्तो के अधीन योग प्रशिक्षक (पुरूष/महिला) एक मुश्त मासिक परिश्रम पर 2 जनवरी 2021 तक सांय 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित संशोधित विज्ञप्ति जारी की जा रही है।
आपको बता दें कि, आवेदन पत्र निर्धारित प्ररूप पर पूर्ण विवरण तथा समस्त शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की स्वय प्रमाणित छायाप्रतियों सहित कार्यालय-क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी निकट पानी की टंकी तिकोना पार्क रायबरेली को आवेदन पत्र पंजिकृत एवं स्पीड पोस्ट से भेजें जा सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक युनानी अधिकारी कार्यालय रायबरेली सहित विस्तृत विवरण सामान्य निदेश व आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाइट तंमइंतमसपण्दपबण्पद पर उपलब्ध है।
यह जानकारी आयुवैदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 अरूण कुमार कुरील द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ