कैबिनेट मंत्री मोति सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य, महिला पुलिस, शिक्षिकाए को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर किया सम्मानित

 

फोटो-कैबिनेट मंत्री प्रशस्ति पत्र देते हुए

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने ऊँचाहार की ग्राम खोजनपुर में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शिक्षिकाओं एवं आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शुभारम्भ किया गया। 


   आपको बता दें कि, मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शामिल हुई आगनंबाड़ी कार्यकत्री, मीना मंच से जुड़ी शिक्षिकाए, महिला पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कार्यकत्री व समाज सेविका आदि को कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को स्वालम्बन बनाने एवं आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदियत्नाथ द्वारा मिशन शक्ति अभियान की शुरूवात कराई गई थी। बेसिक शिक्षा से जुड़ी, महिलाए, महिला पुलिस कर्मी, आगनबाड़ी कार्यकत्री आदि द्वारा मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने में अपना पुरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम के दौरान हमे नारी शक्ति का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ और नारी का सम्मान करना हमारा सबका कतव्र्य है। हमे सभी गरीबों असहाय लोगों की मदत करनी चाहिए।


   वहीं बछरावा विधायक राम नरेश रावत ने भी महिलाओं के सम्मान के लिए आमजन को जागरूक किया।

    इस मौके पर एसडीएम ऊँचाहार, पीडी प्रेमचन्द्र पटेल, डीडीओ ए0के0 वैश्य व जनपद स्तरीय अधिकारी सहित भाजपा नेता अतुल सिंह, रामदेव पाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षिका, आगनबाड़ी कार्यकत्री, पुलिस कर्मी आमजन मानस उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ