संदिग्ध परिस्थितियों में माइनर में औंधे मुंह मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सिरसोई मजरे जमुरावां के रहने वाले एक 35 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव आज तड़के हलोर गांव के निकट एक माइनर में आया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

     आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में सिरसोई गांव की रहने वाली उर्मिला ने बताया कि, उसका पति बसंत लाल बीती शाम सब्जी लेने की बात कह कर साइकिल से हलोर बाजार गया था। लेकिन रात में नहीं लौटा। सुबह खोजबीन करने पर उसका शव हलोर गांव के पास ब्रह्मचारी बाबा की कुटी के पीछे माइनर में औंधे मुंह मिला। सूचना मिलते ही कोतवाल शरद कुमार और वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

     पुलिस का मानना है कि, साइकिल से फिसल जाने के कारण मृतक माइनर में गिर गया, और ठंडे पानी में पड़े होने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 6 बेटियां भी बताई जा रही हैं। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छानबीन की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ