रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में चौकी थुलवासा प्रभारी आशीष तिवारी ने शुक्रवार को तकिया चौराहे के पास एक व्यक्ति को पकड़ कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम नंदकिशोर पुत्र जग मोहन निवासी लाला का पुरवा मजरे पिंडारी कला है।
आपको बता दें कि, चौकी इंचार्ज श्री तिवारी ने 2 दिन पहले भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की थी।

0 टिप्पणियाँ