रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज के सीमा विस्तार के बाद नगर वासियों को एक और सौगात देने का काम जिला पंचायत सदस्य तथा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू की अगुवाई में सभासदों ने आज शुरू कर दिया। जबकि ढाई बीघा भूमि पर कूड़ा डंपिंग सेंटर पर बाउंड्री वाल बनवाने के प्रस्तावित कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता श्री साहू और नगर पंचायत के सभासदों ने फावड़ा चलाकर शुरुआत की।
आपको बता दें कि, भाजपा चेयरमैन सरला साहू के तीसरे कार्यकाल में जहां नगर पंचायत महराजगंज की सीमाओं का विस्तार हो गया, वही संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत महराजगंज नगर पंचायत प्रदेश में 24वें स्थान पर आ गई। अब महराजगंज को कूड़ा फ्री जोन बनाने के लिए चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी सहित सभासदों और नगर पंचायत कर्मचारियों ने कमर कस ली है। इसी के तहत रायबरेली रोड स्थित पूरे बहेलिया मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में राजस्व प्रशासन द्वारा आवंटित की गई ढाई बीघा जमीन पर कूड़ा डंपिंग सेंटर बनाए जाने का कार्य सन 2021 के पहले दिन शुरू कर दिया गया है।
इसी क्रम में चेयरमैन सरला साहू का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभात साहू और भाजपा मंडल अध्यक्ष व शासन द्वारा नामित सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा के अलावा सभासदों विजय धीमान, सतीश कुशमेश, नूरुल हसन, रामकुमार यादव, अंकुर वैश्य, विनीत वैश्य, रवितोष त्रिपाठी, श्याम लाल साहू, कौशल कुरैशी, फिरोज कुरेशी आदि ने फावड़ा चलाकर प्रतीकात्मक रूप से कूड़ा डंपिंग सेंटर के चारों ओर बनने वाली बाउंड्री वाल के नीव की खुदाई की।
महराजगंज कस्बे में सफाई के बाद रोजाना निकलने वाले कूड़े को यहां डंप किया जाएगा। जिससे नगर की स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मौका मिल सके। चेयरमैन और सभासदों के इस प्रयास की आम जनता में मुक्त कंठ से सराहना हो रही है।





0 टिप्पणियाँ