रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल इण्टर कालेज में नववर्ष 2021 की पूर्व संध्या पर नववर्ष से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को क्राफ्ट के माध्यम से सजाया गया, तथा अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह के द्वारा अभिभावको एवं शिक्षकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गयी, तथा बताया गया कि, बीते वर्ष कोविड-19 के कारण छात्रों की पढ़ाई पूर्णतया जारी रखने के लिए विद्यालय द्वारा अनवरत ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जाता रहा है। प्रधानाचार्य द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गयी कि, विद्यालय में नये शैक्षिक सत्र से सम्बन्धित प्रवेश फार्म 01 जनवरी 2021 से विद्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैै।
इस कार्यक्रम में को-ऑर्डिनेटर श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, भूपेन्द्र शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, आलोक पाण्डेय, मंजली अवस्थी, दीपा मौर्या, पूजा श्रीवास्तव तथा अभिभावक राजकिशोर यादव, दिलीप तिवारी, सारिका मौर्या, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ