नववर्ष की पूर्व संध्या पर जहां व्यापारी नेता ने दी चाय पार्टी तो वहीं शिशु मंदिर के प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने की चोखा बाटी पार्टी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: वर्ष 2020 की विदाई तथा वर्ष 2021 के शुभ आगमन की पूर्व संध्या पर समाचार पत्र वितरक और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई द्वारा चाय पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कस्बे के रंधावा मार्ग पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश वर्मा ने फीता काटकर इस कार्य का शुभारंभ किया।


    आपको बता दें कि, इस मौके पर नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा कि, उनका संगठन विगत 20 वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है। यह खुशी की बात है कि, 2020 का समापन के साथ साथ नई आशा और विश्वास के साथ हम लोग 2021 का स्वागत करते हैं। इस मौके पर व्यापारियों को गरमा गरम चाय और बिस्किट पिलाया और खिलाया गया। 


     कार्यक्रम में युवा शाखा के अध्यक्ष आदर्श अग्रहरि, महामंत्री पिंटू सिंह उर्फ अश्विनी, शब्बीर कुरैशी, राम नारायण श्रीवास्तव, महादेव वैश्य, शिव कैलाश सोनी सहित बड़ी तादाद में व्यापारी मौजूद रहे।



    उधर कस्बे के स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या मंदिर के प्राचार्य राम प्रताप सिंह की अगुवाई में विद्यालय परिवार द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर चोखा बाटी का कार्यक्रम किया गया। जिसमें पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, पूर्व शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख रमेश अवस्थी, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेश मिश्रा, विद्या मंदिर के प्रबंधक रंजीत सिंह, समर बहादुर सिंह, संदीप दीक्षित, सरदार फत्ते सिंह, राकेश मिश्रा, डॉक्टर के के जायसवाल आदि मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष 2021 की बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ