महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के पूरे सूबेदार गांव के रहने वाले अशोक अवस्थी और उनकी टीम के सदस्यों ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ और नव वर्ष के प्रथम दिन यानी 1 जनवरी को अखंड पाठ समापन के पश्चात हवन पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया है जिसमें लगभग 5000 लोगों के प्रसाद ग्रहण करने की आशा जताई जा रही है।
आपको बता दें कि, विगत वर्षों की भांति इस बार भी 31 दिसंबर यानी नववर्ष की पूर्व संध्या पर पूरे सूबेदार गांव के रहने वाले अशोक अवस्थी ने श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ के समापन पर 1 जनवरी 2021 को हवन पूजन के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन सुनिश्चित किया है। श्री अवस्थी ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, यह कार्यक्रम वह विगत 2 वर्षों से नववर्ष की पूर्व संध्या से श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ और नववर्ष पर विशाल भंडारे का आयोजन करते चले आ रहे हैं, और यह शुभ कार्य उनके जीवन पर्यंत इसी तरह चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि, श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ के समापन के बाद हवन पूजन व अन्य धार्मिक कृति के साथ नववर्ष का स्वागत पूरे उल्लास के साथ वे और उनके समर्थक करते हैं, तथा क्षेत्र में शांति और सद्भाव एकता बनी रहे इसकी कामना करते हैं।
विदित हो कि, पूरे सूबेदार गांव के रहने वाले अशोक अवस्थी व उनकी टीम द्वारा गांव के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर अपने प्रयासों से विगत 2 वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम करते आए हैं। इस कार्यक्रम का आकर्षण इतना है कि, गांव ही नहीं आसपास के दर्जनों गांव से हजारों की तादाद में भक्त श्रद्धालु विशेषकर युवा इस कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं। परंपरा के मुताबिक 31 दिसंबर को यहां श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू होता है, जिसका समापन नववर्ष के पहले दिन यानी 1 जनवरी को होता है। इसके पश्चात हवन पूजन और प्रसाद वितरण का सिलसिला देर रात तक चलता रहता है।
इस अवसर पर विनोद महाराज, पूत महाराज, अर्पित पंडित, भानु शुक्ला, शिवम मिश्रा, जगजीवन मिश्रा, राजकुमार अवस्थी, मनोज तिवारी, सोनू अवस्थी, रज्जन मिश्रा, रामचंद्र, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ