रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग पर मोटरसाइकिल पर आ रहे दो सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार तमनपुर निवासी रोहित कुमार 40 पुत्र हरिश्चंद्र अपने एक मित्र सैंहगो निवासी राम शंकर पुत्र गोकरन के साथ मोटरसाइकिल से बछरावां आ रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल बांदा बहराइच मार्ग पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े एक की मौके पर ही मौत हो गई, तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में कराह रहा था। ग्रामीणों की मदद से तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया गया, आनन फानन घटनास्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रू बछरावां पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोहित कुमार को मृत घोषित कर दिया, तथा रमाशंकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, घटना की सूचना प्राप्त हो गई है, अग्रिम कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



0 टिप्पणियाँ