बछरावां/रायबरेली: एक तरफ सरकार सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को रोकने के खिलाफ एंटी भू माफिया टास्क फोर्स बनाकर अवैध कब्जे को रोकने की पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ रसूख और गुंडई के बल पर बछरावां थाना प्रभारी राकेश सिंह द्वारा लिखित समझौते के बावजूद भी थाना प्रभारी का आदेश ना मानकर निर्माण किया जा रहा है।
आपको बता दें कि, बछरावां कस्बे के महराजगंज रोड पर सोनी मैरिज लान के सामने का है। गाटा नंबर 1123 क, ख, ग के हिस्सेदार फत्ते सिंह पुत्र राम सिंह आदि ने विगत 8 मार्च को थाना प्रभारी राकेश सिंह को लिखित शिकायत से अवगत कराया था कि, विपक्षी दिनेश कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण व गौरव पुत्र दिनेश कुमार द्वारा धारा 24 के वाद लंबित के उपरांत थाना बछरावां द्वारा कई बार निर्माण रोकने के लिखित समझौते और थाना दिवस संपूर्ण समाधान दिवस में भूमधरी जमीन के मालिक अपनी जमीन बचाने के लिए थाने से लेकर तहसील तक अधिकारियों की चौखट पर गणेश परिक्रमा कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ दबंग द्वारा पट्टे की भूमधरी जमीन गाटा नंबर 1122 रकबा लगभग 4 विश्वा की नाप ना करा कर। गुंडई के बल पर भूमधरी जमीन जिसका वाद उप जिलाधिकारी महराजगंज की कोर्ट में लंबित है। जिसकी नियत तारीख 31 मार्च है।
उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा गया है कि, दबंगई का आलम यह है कि, थाना प्रभारी राकेश सिंह द्वारा कई बार लिखित समझौते के बाद निर्माण न करने की लिखित कार्यवाही की लेकिन, हल्का सिपाहियों की मिलीभगत से दबंग भूमाफिया थाना प्रभारी के आदेशों को दरकिनार करके कब्जा कर निर्माण कार्य जारी किए हुए हैं।
उधर उप जिलाधिकारी सविता यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी राकेश सिंह और हल्का लेखपाल को पीड़ित के सामने ही टेलीफोन करके तुरंत काम रुकवाने की बात कही है। पीड़ित को आश्वस्त भी किया है कि, उसे न्याय मिलेगा।

0 टिप्पणियाँ