रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लापरवाही से दो पहिया वाहन दौड़ा रहे चालक द्वारा एक शख्स को टक्कर मारकर घायल कर देने के मामले में वाहन चालक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के इंदौरा गांव के रहने वाले सादिक पुत्र मोहम्मद हकीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, उसका भाई शाहिद महराजगंज कस्बे में किसी काम से आया था, तभी चंदापुर चौराहे पर दो पहिया वाहन संख्या यूपी 33 बीटी 3412 का चालक खतरनाक ढंग से बाइक चलाते हुए आ रहा था, और उसने उसके भाई शाहिद को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने तत्काल उसे सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया है। जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल से भी उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे कानपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ