लापरवाह वाहन चालक ने व्यापारी को पीछे से मारी टक्कर चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर रविवार की साम लगभग 7:00 बजे बाइक से वापस घर आ रहे, 30 वर्षीय व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला। जबकि गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    आपको बता दें कि, कस्बे के प्रकाश नगर वार्ड का रहने वाला रमेश सोनी पुत्र विश्वनाथ सोनी उर्फ जुगुरु अपना व्यापारिक काम करके घर वापस लौट रहा था, तभी जीजीआईसी के सामने पीछे से आ रहे, लापरवाह वाहन चालक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रमेश सोनी बाइक समेत सड़क पर आ गिरा, और उसे गंभीर चोट आ गई है।

     मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जबकि लापरवाह वाहन चालक अपना वाहन लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ