रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: देश के अंदर लगातार फैल रही महामारी में क्षेत्र की जनता का हाल-चाल लेने व जागरूकता के मद्देनजर तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बे का फ्लैग मार्च कर जायजा लिया गया। जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था, उन्होंने रुक कर उन्हें मास्क दिया, और भीड़ भाड़ में निकलने पर हमेशा लगाए रखने की सलाह दी गई, पुलिस अधीक्षक द्वारा कई बुजुर्गों को घर से कम से कम निकलने तथा भीड़भाड़ वाले इलाके में निकलते समय मास्क लगाए रहने के प्रति प्रेरित किया गया।
आपको बता दें कि, इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आम जनमानस को समझाया कि, इस महामारी का सबसे बड़ा इलाज सावधानी है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आदेशित करते हुए उन्होंने कहा कि, वह प्रयास करें कि, कहीं भीड़ एकत्रित ना होने पाए। लोग आते जाते रहे, और सामाजिक दूरी का पालन करते रहे, इस मौके पर आगामी 2 अप्रैल को होने वाली मतगणना के बारे में भी उनके द्वारा तैयारियों की जानकारी ली गई, उन्होंने पुलिसकर्मियों से स्वयं कोविड-19 के नियमों का पालन करने की सलाह दी।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, कस्बा इंचार्ज बाबू सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ