रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: पिता द्वारा डांट फटकार व एक चांटा मार दिए जाने से क्षुब्ध 14 वर्षीय किशोर एक पखवाड़े बाद अपने मामा के घर खजूरों गांव में मिला।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार राजेश कुमार पुत्र श्री कृष्ण निवासी पहुरावा मजरे बिशुनपुर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि, उनका 14 वर्षीय पुत्र रमन 13 अप्रैल को घर से गायब हो गया था, उन्होंने बछरावां पुलिस को अवगत कराया था कि, लगातार शैतानी करने के कारण उन्होंने बच्चे को एक चांटा मार दिया था, तथा फटकार भी लगाई थी। उसी के बाद किशोर घर से बिना बताए गायब हो गया था, उन्होंने स्थानीय पुलिस से बच्चे को खोजने की गुहार लगाई थी।
ज्ञात हो कि, उक्त किशोर घर से भागकर बल्दी खेड़ा थाना बछरावां में किसी के घर पर एक सप्ताह रहा था, उन लोगों के द्वारा लगातार उसका नाम पता पूछा जा रहा था, जिस पर गत दिवस रमन ने अपने मामा के यहां खजूरों का पता बताया, तो वह लोग उसे खजूरों लेकर गए, वहां से खबर आने के बाद राजेश द्वारा अपने बच्चे को लाया गया, और बछरावां पुलिस को भी बच्चे के मिलने की सूचना दी गई।

0 टिप्पणियाँ