महराजगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 315 बोर तमंचा के साथ रंगे हाथों अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: 15 तारीख को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए, पुलिस की कोशिशे जारी है। इसका उदाहरण मंगलवार को उस समय देखने को मिला, जबकि वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर उसके बाइक की तलाशी ली, तो डिग्गी से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।

    आपको बता दें कि, मामला बीती रात बछरावां रोड पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके वाहन की तलाशी ली। तो 312 बोर का तमंचा बरामद हो गया। पुलिस ने अभियुक्त प्यार मोहम्मद उर्फ सोनू मनिहार पुत्र जान मोहम्मद निवासी गांव सलेथू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्सएक्ट की धारा 25 के तहत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि, चुनाव में खलल डालने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ