रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: जनपद रायबरेली के सिंहद्वार कहे जाने वाले बछरावां कस्बे में पुराने समय से लगने वाली सब्जी मंडी को लेकर चर्चाएं जोरो पर थी। लेकिन चर्चाओं पर विराम तब लग गया, जबकि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सक्रियता दिखाते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर यथा स्थान सब्जी मंडी लगाए जाने का प्रस्ताव रखा।
आपको बता दें कि, इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सब्जी मंडी लगवाई गई है, तथा दुकानदारों को मास्क भी दिया गया है, और एक दुकान से दूसरी दुकान की दूरी लगभग 2 मीटर रखी गई है।
इसी कड़ी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए कहा कि, वह लोगों से अपील करते हैं कि, अनावश्यक घरों से बाहर न निकले, सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन और कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का पालन करें। ताकि इस वैश्विक आपदा से जल्द ही मुक्ति मिल सके।

0 टिप्पणियाँ