महराजगंज/रायबरेली: यूपी में इस समय पंचायत चुनाव जोर शोर से चल रहे है। प्रत्याशी अपनी जीत के लिए सभी जतन करने में जुटे है। इसी कड़ी में रायबरेली में भी पंचायत चुनावों का मतदान 15 अप्रैल को होना है। जिससे विगत मंगलवार को प्रत्याशियों के प्रचार का आखिरी दिन था। महराजगंज तहसील के ज्योना गांव में उस समय अफ़रा तफरी मच गई। जब प्रधान प्रत्याशी के चुनाव में लगे कार्यकर्ताओ के लिए भोजन बन रहा था और अचानक से सिलेंडर के पाइप में आग पकड़ ली, और उसे बुझाते समय आग की चपेट में आए चार लोग झुलस गए। ग्रामीणो ने उन्हें ईलाज़ के लिए सीएचसी महराजगंज पहुचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार जिले के महराजगंज तहसील के ज्यौना गांव में विगत मंगलवार को उस समय अफ़रा तफरी मच गई, जब प्रधान पद के प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं के लिए भोजन बन रहा था। तभी अचानक सिलेंडर के पाइप में आग पकड़ ली। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग की चपेट में आए 4 लोग राजाराम, रामकुमार, राजेन्द्र और दिनेश झुलस गए। आस पास मौजूद ग्रामीणो ने चारों को ईलाज़ के लिए सीएचसी महराजगंज पहुचाया, जंहा उनकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल सभी का जिला अस्पताल में ईलाज़ किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ