सपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह के चुनाव मैदान में कूदने से चंद्रकली का पलड़ा भारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज जिला पंचायत प्रथम की सीट का चुनाव अब रोचक मोड़ लेता नजर आ रहा है। यहां पर तीन पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर है, तो वहीं चौथे प्रत्याशी के रूप में जिले के एक बड़े परिवार ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर रखा है। इस तरह यहां की लड़ाई काफी मायने रखती है। अब प्रत्याशियों में एक दूसरे को पछाड़कर आगे निकलने की होड़ लग गई है। इसी बीच पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह द्वारा अचानक सपा समर्थित प्रत्याशी चंद्र कली जो पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती की पत्नी है। उनको समर्थन देने के बाद स्थिति रोचक हो गई है। पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह ने न केवल बिना किसी शर्त अपना समर्थन चंद्र कली को दिया है। बल्कि उन्होंने आज से क्षेत्र के कई गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। पूर्व प्रमुख के इस कदम के बाद जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव त्रिकोणीय संघर्ष में बदल गया है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज प्रथम की जिला पंचायत सीट, जिले के धुरंधर नेताओं के नाक की बाल का सवाल हो गया है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने दो बार के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी को मैदान में उतारकर एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है। हालांकि दो अन्य प्रत्याशियों मातादीन पासी निवासी मोन तथा रामप्रकाश पासी निवासी गुनावर का मंगलपुर ब्लॉक हरचंदपुर ने भी भाजपा प्रत्याशी के तौर पर टिकट के लिए आवेदन किया था, किंतु हाईकमान ने शनिवार की शाम महराजगंज में एक प्रेस वार्ता करके स्थिति साफ कर दी है, कि यहां से राजाराम त्यागी ही एकमात्र भाजपा के उम्मीदवार हैं। अन्य कोई लोग यदि भाजपा प्रत्याशी होने का दावा करते हैं, तो उस दावे को खारिज किया जाता है, और अगर यह लोग चुनाव मैदान से बाहर नहीं हुए, तो इनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इससे भाजपा का रास्ता साफ हो गया है।

    दूसरी तरफ सपा से भी दो लोगों ने आवेदन किए थे। लेकिन पार्टी ने स्थिति आज तक साफ नहीं की है। फलस्वरूप दोनों ही लोग पार्टी का झंडा बैनर लगाकर गांव गांव प्रचार कर रहे हैं। तीसरे प्रत्याशी के रूप में काफी देर बाद कांग्रेस महासचिव सुशील पासी ने ज्योना गांव के रहने वाले छेदीलाल पासी को कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार घोषित करते हुए उन्हें भी मैदान में उतारा है। लेकिन ताजी जानकारी यह है कि, जिस प्रकार तीनों प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार चल रहा है। उसमें लड़ाई बड़ी दिलचस्प हो गई है। इस लड़ाई में पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह का कूदना निश्चित रूप से चंद्र कली की दावेदारी को और अधिक मजबूती प्रदान कर रहा है। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि, चन्द्रकली का पलड़ा भारी है।

    क्षेत्र में शेष प्रत्याशियों के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं सुनने को मिली। सभी का ध्यान भाजपा प्रत्याशी राजाराम त्यागी, सपा समर्थित प्रत्याशी चंद्र कली के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी छेदीलाल पासी के बीच टक्कर को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ी है, साथ ही महेंद्र सिंह के एकाएक सक्रिय हो जाने से चंद्रकली के पक्ष का वजन बढ़ गया है। जिस प्रकार महेंद्र सिंह ने खुलेआम अपनी पार्टी की लक्ष्मण रेखा को पार कर सपा प्रत्याशी चंद्रकली को बिना शर्त समर्थन दे दिया है। उससे रातो रात चंद्रकली उभर कर प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी बन गई है। अब देखना है कि, 15 तारीख को किसके पक्ष में यह सीट जाती है, यह तो समय ही बताएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ