त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021: मतगणना में लापरवाही आई थी सामने विजेता को मिला प्रमाणपत्र, हारे उम्मीदवार को दे दिया था प्रमाणपत्र।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

ऊंचाहार/रायबरेली: रोहनियां ब्लॉक के उमरन द्वितीय क्षेत्र पंचायत में गलत प्रमाण पत्र दिए जाने के मामले का निपटारा हो गया है। एसडीएम ने दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए जीते प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दे दिया है।  रोहनियां ब्लॉक की मतगणना में लापरवाही सामने आई थी।

    आपको बता दें कि, ब्लॉक की उमरन द्वितीय क्षेत्र पंचायत के बूथ संख्या 25, 26, 27 व 28 में पड़े मतों की मतगणना की गई थी, लेकिन प्रमाण पत्र जीते प्रत्याशी भीम सिंह को न देकर हारे प्रत्याशी सचिन को दे दिया गया था। शिकायत के बाद एसडीएम ने आरओ को बुलाकर मामले का निपटारा कराने के निर्देश दिया था। मंगलवार की शाम पंचशील डिग्री कॉलेज में दोनों पक्षों को बुलाकर मतों की गणना का विवरण दिखाया गया। 

इसके बाद हारे हुए प्रत्याशी ने अपना प्रमाण पत्र वापस कर दिया। बाद में अभिराज गुप्ता प्रमाण पत्र बनाकर जीते हुए प्रत्याशी भीम सिंह को दिया। एसडीएम ने बताया कि, दोनों पक्षों को बूथवार गणना दिखाई गई, जिसमें भीम सिंह विजयी हुए थे। इसके बाद विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ