सार......
रायबरेली जिले में महराजगंज से हैदरगढ़ मार्ग का लगभग 17 किलोमीटर हिस्सा लोक निर्माण विभाग रायबरेली में आता है। काफी प्रयासों के बाद इस सड़क का पुनरुद्धार लगभग 5 साल पहले हुआ था। महराजगंज से लेकर राजापुर गांव 7 किलोमीटर तक सड़क में कहीं-कहीं मामूली दरार पड़ना शुरू हुई है। लेकिन राजापुर गांव के पास लगभग 30 फुट व्यास का एक विशाल गड्ढा बन गया है। तेज गति से आने वालों के लिए यह गड्ढा जानलेवा साबित हो सकता है। क्योंकि चिर परिचित लोग तो गड्ढे के लोकेशन से परिचित हैं। लेकिन अनजान कोई वाहन अगर इस सड़क से गुजरता है, तो दुर्घटना होने की पूरी गुंजाइश है। क्योंकि बांदा से चलकर बहराइच जाने वाले सैकड़ों वाहन जिनमें बड़े ट्रक और भारी वाहन इसी रोड से होकर गुजरते हैं।
विस्तार........शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र की सबसे अच्छी सड़कों में से एक महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग देखरेख के अभाव में बदहाल होना शुरू हो गई है। सड़क पर कई स्थानों पर ऐसे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। किंतु लोक निर्माण विभाग इन गड्ढों से अनजान बना बैठा है। लोगों का मानना है कि, क्या लोक निर्माण विभाग किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षा कर रहा है।
आपको बता दें कि, रायबरेली जिले में महराजगंज से हैदरगढ़ मार्ग का लगभग 17 किलोमीटर हिस्सा लोक निर्माण विभाग रायबरेली में आता है। काफी प्रयासों के बाद इस सड़क का पुनरुद्धार लगभग 5 साल पहले हुआ था। महराजगंज से लेकर राजापुर गांव 7 किलोमीटर तक सड़क में कहीं-कहीं मामूली दरार पड़ना शुरू हुई है। लेकिन राजापुर गांव के पास लगभग 30 फुट व्यास का एक विशाल गड्ढा बन गया है। तेज गति से आने वालों के लिए यह गड्ढा जानलेवा साबित हो सकता है। क्योंकि चिर परिचित लोग तो गड्ढे के लोकेशन से परिचित हैं। लेकिन अनजान कोई वाहन अगर इस सड़क से गुजरता है, तो दुर्घटना होने की पूरी गुंजाइश है। क्योंकि बांदा से चलकर बहराइच जाने वाले सैकड़ों वाहन जिनमें बड़े ट्रक और भारी वाहन इसी रोड से होकर गुजरते हैं।
एक अनुमान के मुताबिक एवं लगभग 700 से 1000 तक वाहन प्रतिदिन इस रोड से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा हलोर से दरियावगंज के बीच में कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके बाद जौनपुर नहर का पुल पार करते ही लाही बॉर्डर तक सड़क धीरे-धीरे धंस रही है। लोगों का मानना है कि, यदि शीघ्र ही इस सड़क का पुनर्निर्माण नहीं किया गया, तो कहीं कहीं सड़क क्षतिग्रस्त ज्यादा हो जाएगी।
क्षेत्रीय लोगों प्रेम शंकर मिश्रा, शीतला प्रसाद, विलास, संत कुमार चौधरी हलोर, महेश कुमार पूर्व बीडीसी, राजेश सिंह प्रधान प्रतिनिधि कुबना आदि ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री से मांग की है कि, विभागीय अधिकारियों को भेजकर इस विशाल गड्ढा को तत्काल भरवाया जाए। शेष स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो रही सड़क का भी सुदृढ़ीकरण कराया जाए।

0 टिप्पणियाँ