खैरहना में बीते मंगलवार को हुआ था बवाल, दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव झकरी मजरे ख़ैरहना में बीते मंगलवार को हुए बवाल में देर रात दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में 7 लोगों के विरुद्ध बलवा मारपीट आगजनी चोरी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
आपको बता दें कि, मंगलवार को ख़ैरहना गांव सभा में चुनावी तनातनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, एक पक्ष की ओर से कल आरोप लगाया गया था कि, पराजित पक्ष के लोगों ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर उन लोगों को मारा था। जिससे गंभीर चोटे आई थी, यही नहीं हमलावरों ने उसके साथ गए एक दलित जाति के व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए उसके साथ भी मारपीट की थी, तथा सोने का ब्रेसलेट, घड़ी, जंजीर के अलावा 52 सौ रुपए नकदी भी छीन ले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह ने तत्काल मौके का मुआयना कर स्थिति को नियंत्रित किया था। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी कोतवाली पहुंचे और मामले की छानबीन की थी।
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को निर्देश दिया था कि, पूरे घटनाक्रम की जांच कर जो लोग भी दोषी पाए जाएं उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। उधर देर शाम दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई। तहरीर में वादी राजू खान पुत्र बाबू खा ने आरोप लगाया कि, प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद मदांध होकर दूसरे पक्ष के रज्जब अली, नान्ह, साहिल, अनवर अली, इरफान, अरमान, मंसौर आदि ने उनकी दुकानों पर जाकर तोड़फोड़ की कुर्सियां तोड डाली, वहां खड़ी उनकी दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। दुकान में रखा ₹60000 उठा ले गए। इसके अलावा हमलावरों ने दुकान की रखवाली के लिए तैनात रामकुमार उर्फ बिल्लू को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के अलावा उसकी भी पिटाई भी की और उल्टे महराजगंज कोतवाली में आकर फर्जी रिपोर्ट लिखा दी।
तहरीर मिलने पर पुलिस ने अभियुक्त रज्जब अली, नानह, साहिल ,अनवर अली इरफान अरमान, और मनसूर के विरुद्ध सुसंगत आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह का कहना है कि, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कर मिले तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि, किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, जो कोई भी गैर कानूनी काम करेगा, उसके खिलाफ कड़ी का वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ