◆यूपी पंचायत चुनाव में 16,510 ग्राम प्रधान और 35,812 बीडीसी जीते, दोपहर तक हो जाएगी तस्वीर साफ
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। कहीं समय से तो कहीं देर से काउंटिंग शुरू हुई। मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन हुआ है। एटा में मतगणना केंद्र पर दो प्रत्याशी समर्थक भिड़ गए जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिरोजाबाद में मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी।
मथुरा में वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी ने बनाई बढ़त: मथुरा के चौमुहां जिला पंचायत की काउंटिंग चल रही है। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिवेणी वार्ड 16 से बसपा के प्रत्याशी से 8000 वोटों से आगे चल रही हैं। मथुरा के वार्ड 14 से भाजपा के संजय सिंह 110 वोटों से जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत गए हैं।
मतगणनाकर्मियों का हंगामा: कुशीनगर में विशुनपुरा ब्लॉक में पारश्रमिक की मांग को लेकर मतगणनाकर्मियों ने हंगामा कर दिया। गणना रोककर हंगामा रहे हैं। आधा घंटा से गणना रुकी है।
उन्नाव जिले में 24 घंटे बाद भी सभी मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई: उन्नाव जिले में 24 घंटे बाद भी सभी मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती पूरी नहीं हो पाई है। अभी तक 51 में से सिर्फ 3 जिला पंचायत सदस्य पद के नतीजे घोषित हो सके हैं। इनमें हसनगंज जिला पंचायत द्वितीय से कुसमा रावत 2070 वोट से जीती हैं। हसनगंज तृतीय सीट से ब्रजपाल यादव के सिर जीत का सेहरा बंधा है। वहीं प्रथम से इंद्र मोहन विजयी हुए हैं।
ब्लाक पिनाहट मे 36 ग्राम पंचायतों में अब तक दस ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र मिल चुके हैं (1) सबोरा से मोनू शर्मा निर्विरोध
2 मनोना से राधा देवी
3 बघरैना गिरिजादेवी
4 सिकतरा से मायादेवी
5 सेरब से मानसिह
6 लडउआपुरा से नीलम
7 पापरीनागर से गुड्डी देवी
8 अर्जुनपुरा से ललित शर्मा
9 राटोटी से दलवीर सिह
10 सैहा से कमलसिह
11 शाहपुर खालसा से नैमीचंद
12 चचिहा से मनीषा देवी
13 औधि से मनीषा देवी
14 अरनोटा से रूमादेवी
15 खैरडाडा से सरोजदेवी
16 मानिकपुरा से राजेश शर्मा
17 क्योरी से अम्बरेश
18 पिढौरा से भूपाल सिह
19 गजौरा से आशाराम
20 रजौरा से रतीमंत बघेल
21 नगला दलेल से शारदा देवी
22 रैहा से अजय कोशिक
23 बसई अरेला से सुभाष
24 हुसैनपुरा से सुनीता देवी
25 बलाई से राजेश कुमार
26 उमरैठा से प्रदीप
27 बरैण्डा से आशादेवी
28 उटसाना ओमवती विजयी घोषित हो चुके हैं।
पंचायत चुनाव में अब तक 1946 सीटों के परिणाम घोषित: वाराणसी में दूसरे दिन गहमागहमी के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी पदों की मतगणना जारी है। 8 ब्लॉकों की गिनती 8 स्थानों पर हो रही है। अब तक 1946 सीटों का परिणाम घोषित किया गया है। इनमें प्रधान के 588, बीडीसी के 750 और ग्राम पंचायत सदस्य के 608 सीटों पर परिणाम जारी हो गया है। अब तक 84.97 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी हो गई है। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि दोपहर बात तक सभी परिणाम जारी हो जाएंगे।
बांदा: भाजपा समर्थित प्रत्याशी वार्ड नम्बर 19 से जीते: बांदा जिले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सदाशिव अनुरागी वार्ड नम्बर 19 महुआ द्वितीय से लगभग 2000 वोटों से जीत गए हैं। बांदा जिले में वार्ड नम्बर 22 से बसपा समर्थित मयंक द्विवेदी विजयी घोषित हुए। बांदा जिले में वार्ड-10 तिंदवारी द्वितीय से बसपा समर्थित सीता सिंह पत्नी जयराम सिंह विजयी घोषित हुई हैं।
मेरठ ब्लॉक के वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस समर्थित यासर सैफी आगे: मेरठ ब्लॉक के वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस समर्थित यासर सैफी आगे चल रहे हैं। हालांकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने री-काउंटिंग की मांग की है।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्वेता सिंह गौर जीतीं: बांदा जिले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्वेता सिंह गौर पत्नी दीपक सिंह गौर वार्ड नंबर 12 से से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गई हैं।
मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव जिला पंचायत का चुनाव हारीं: मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव जिला पंचायत का चुनाव हार गई हैं। वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी थीं।क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 30 उम्मीदवार जीते: यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे अभी आ रहे हैं। एत्मादपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 30 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
एक हजार से अधिक वार्ड में भाजपा ने बनाई बढ़त: जिला पंचायत वार्ड सदस्य के चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में 3050 में से 800 से अधिक वार्डों में बढ़त बनाई है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रदेश की सभी 75 जिला पंचायतों में भाजपा का बोर्ड बनेगा। कल तक प्रधान के 16,510 पदों, ग्राम पंचायत सदस्य के 1,12,358 पदों व बीडीसी के 35,812 पदों के नतीजे घोषित कर दिए गए थे।
लखनऊ में देर रात तक चलता रहा शह-मात का खेल: राजधानी में देर रात तक शह और मात का खेल चलता रहा। प्रशासन ने रात 11 बजे तक 494 प्रधानी की सीटों में से 176 के परिणाम घोषित कर दिए थे। वहीं, बीडीसी के 628 में से 118 के नतीजे भी घोषित कर दिए। जीते प्रत्याशियों में बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हैं। चिनहट की धोबैला ग्राम पंचायत से निर्वाचित 22 वर्षीय पूजा निषाद कम उम्र में प्रधान बनने वाली बेटियों में एक हैं।
कानपुर की संवेदनशील ग्राम सभा पिपरगवां में मतगणना जारी: कन्नौज: जलालाबाद की ग्राम सभा मतोली मे बेद प्रकाश पाल को 588 मत व उप विजेता गंगा देवी को 460 मत मिले। बेद प्रकाश ने गंगा देवी को 128 मतों से शिकस्त दी।
कानपुर- संवेदनशील ग्राम सभा पिपरगवां की मतगणना पुलिस की मौजूदगी में शुरू की गई।
बिधनू की 3 जिला पंचायतों के 12 बजे तक की स्थिति इस तरह से है...
रमईपुर में--69 बूथ में से 13 के परिणाम
दिनेश 1212 वोट से आगे
प्रतिद्वंदी अनूप 915 वोट
जामू में--68 बूथ में से 20 के परिणाम
रीता सिंह--1611 वोट से आगे
प्रतिद्वंदी प्रीति---1254 वोट
कठारा में--70 बूथ में से 36 के परिणाम
विजय लक्ष्मी वर्मा--3187 वोट से आगे
प्रतिद्वंदी सोनी देवी-- 3072 वोट
कन्नौज अपडेट-
सौरिख के ईशम पुर से
किरन देवी बनी प्रधान 385 मत प्राप्त किए विरोधी को 35 वोटो से हराया।
कन्नौज- क्षेत्र पंचायत सदस्य
बार्ड न 39 अगवासा से रेखा ने 95 मतों से पुरुषोत्तम दोहरे को शिकस्त दी रेखा को 322 मत व पुरुषोत्तम को 227 मत मिले ।
वार्ड न 13 जसोदा पंचम से नितिन कटियार ने 108 से विजयी प्राप्त की
वार्ड न 28 मतोली सन्तोषी ने 3 मतों से प्रविता देवी को शिकस्त दी सन्तोषी को 317 मत जबकि प्रविता को 314 मत मिले।
औरैया: जिला पंचायत चुनाव में ये प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं...
औरैया प्रथम से बसपा की वंदना गौतम, औरैया द्वितीय से सपा के धीरज पांडे, औरैया तृतीय भाजपा से राजकुमार दुबे , औरैया चतुर्थ सपा से इरशाद अली, भाग्यनगर प्रथम से अंजलि राजपूत भाजपा , भाग्यनगर द्वितीय से निर्दलीय प्रत्याशी बलवीर राजपूत, भाग्यनगर चतुर्थ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव, अछल्दा प्रथम से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कठेरिया , अछल्दा द्वितीय से भाजपा की गुड़िया कठेरिया , अजीतमल द्वितीय से भाजपा के सोनू सेंगर, अजीतमल तृतीय से बसपा के आशु पाल, बिधूना प्रथम से कमल सिंह द्वारा भाजपा और एरवाकटरा द्वितीय से भाजपा की सपना शाक्य। बताया जा रहा है कि मतगणना स्थल पर लोग डटे हुए हैं।
सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया के चाचा राम रतन प्रधान निर्वाचित हुए
विकास खंड ताखा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरिया सरावा से रामरतन कठेरिया प्रधान निर्वाचित होने पर सांसद रामशंकर कठेरिया ने पत्नी डॉ. मृदुला कठेरिया के साथ उनका स्वागत किया। बता दें कि नव निर्वाचित प्रधान रामरतन सांसद कठेरिया के चाचा हैं।
हस्तिनापुर ग्राम पंचायत में जीते ये प्रत्यासी
खंड विकास हस्तिनापुर कि कई ग्राम पंचायतों के लिए अभी भी मतगणना जारी है। अभी तक निम्न ग्राम पंचायतों पर विजय प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है जिनमें रठौरा कला से जसवंत कौर, दरियापुर से धर्म सिंह, गजरौला से नरेंद्र, पाली से श्रीमती सरिता, तजपुरा से रती देवी, कुंहेडा से श्रीमती बानो, बस्तोरा नारंग से मनोज, गुढ़ा से महकार सिंह, लतीफपुर से दिलदार सिंह, महमूदपुर सिखेड़ा से दीपक, निडावली से भंवर सिंह, दूधली खादर से बालेश्वर सिंह, नंगलाचांद से कयूम, नंगली गजरौली से अमित, मटोरा से जगवती, तारापुर से बंटी को विजय घोषित किया गया।
आगरा में 140 प्रधान, 104 क्षेत्र सदस्य समेत 288 उम्मीदवार जीते
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में रात 9 बजे तक 288 पदों का परिणाम घोषित हो सका। जिनमें 140 ग्राम प्रधान, 104 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 104 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्यों के 51 वार्ड की मतगणना में हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। जिला पंचायत में 587 उम्मीदवारों के बीच टक्कर जारी है।
जिले में 15 स्थानों पर मतगणना की जा रही है। जिला प्रशासन ने रात 9 बजे तक 288 पदों पर परिणाम घोषित किए हैं।
लखनऊ में मलिहाबाद निर्वाचित प्रधान
1-भदेसरमउ-श्रीमती लक्ष्मी देबी
2-फतेहपुर- वंदना गुप्ता
3-तिलसुवा-सुशीला
4-मोहम्मद नगर तालुकेदारी-अशोक कुमारी
5-मंडौली-मोहम्मद आजाद अहमद
6-दौलतपुर-विमला देवी
7-शेरपुर भौसा-सुभाष कुमार
8-पुरवा-दिव्या सिंह
9-रमगढ़ा-अनीता गौतम
10-ईशापुर-वासुदेव सिंह
11-सहिजना-अशोक कनौजिया
12-कनार-कमला देवी
13-ढेढेमउ-बीना कनौजिया
14-तिरगवा-उजमा
15-माधौपुर-सरोज कुमारी
16-दिलवारनगर-तश्मीम
वंदना यादव अपने निकटतम प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवकी रानी से दो हजार मतों से आगे
हमीरपुर जिला पंचायत सदस्य की जलालपुर सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वंदना यादव ने चुनाव लड़ा था। वहीं सैदपुर जिला पंचायत सीट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने अपना भाग्य आजमाया था।
देर शाम तक आए रुझानों में वंदना यादव अपने निकटतम प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवकी रानी से दो हजार मतों से आगे चल रहीं थीं। वहीं सैदपुर सीट पर पूर्व अध्यक्ष जयंती राजपूत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से एक हजार मतों से आगे चल रहीं थीं। जयंती राजपूत भाजपा प्रत्याशी हैं, वहीं वंदना राजपूत सपा समर्थित हैं।
नौरंगा सीट पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विमलेश कुमारी आगे चल रहीं थीं, जबकि राजकुमारी दूसरे नंबर पर थीं। वहीं रिहुंटा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रमोद तोमर बढ़त बनाए हैं। वहीं जरिया सीट पर मदन पासवान भी बढ़त लिए हैं।


0 टिप्पणियाँ