यूपी पंचायत चुनाव 2021: 30 घंटे चली मतगणना के बाद आए पूरे रिजल्ट।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: भारी अव्यवस्थाओं के बीच आखिरकार 30 घंटे बीत जाने के बाद महराजगंज एसजेएस स्कूल परिसर में चल रही मतगणना समाप्त हुई। इस दौरान अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। न मतगणना में लगे कर्मचारियों को सही ढंग से भोजन मिला, और ना ही एजेंट व प्रत्याशी को शुद्ध पेयजल, के लिए तरस गए। मीडिया कर्मियों को भी सूचना संकलन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मतगणना प्रक्रिया से बिल्कुल अनजान लोगों के प्रबंधन में कई बार एजेंटों प्रत्याशियों और मतगणना कर्मियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। जिहवा गांव में मतगणना से असंतुष्ट लोगों ने जिलाधिकारी तक गुहार लगाई, लेकिन यहां रिटर्निंग ऑफिसर ने मनमाने ढंग से एक प्रत्याशी को मात्र 1 वोट के अंतर से जिता दिया। रिकाउंटिंग की कई बार मांग किए जाने के बावजूद। रिटर्निंग ऑफिसर टस से मस नहीं हुए, और सोमवार की सुबह तक मामला चलता रहा।

    आपको बता दें कि, मतगणना में खास बात यह रही कि, मऊ गांव सभा के ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह समर्थित प्रत्याशी भेलई मौर्य ने सर्वाधिक 2129 वोट प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वासुदेव यादव 935 को पराजित किया। वहीं जिहवा गांव में जंग बहादुर को एक वोट के अंतर से विजेता घोषित किया गया। जबकि पखनपुर गांव में जीत हार का अंतर महज 3 वोट रहा। इसके अलावा एक और सिरसा गांव में भी 1 वोट का अंतर ही प्रधानी तय कर सका।

    मतगणना में पखनपुर की संगीता देवी ने महज 198 वोट पाकर प्रधानी हासिल कर ली, वह सबसे कम मत पाकर जीतने वाली ग्राम प्रधान बनी। जबकि हिलहा गांव में राम प्रसाद तिवारी महज 201 वोट की पाकर चुनाव जीत गए। जबकि नारायणपुर के प्रदीप कुमार लोधी को भी 201 मत ही मिले, वह भी चुनाव जीत गए। इसके अलावा पूरे असली में विजेता प्रत्याशी को महज 203 वोट मिलने के बावजूद कामयाबी मिल गई। वहीं सबसे चर्चित ग्राम प्रधानी की सीटों में मोन गांव में इस बार पूर्व प्रधान श्याम चंद्र सिंह समर्थित प्रत्याशी श्याम कला 1541 वोट पाकर विजय हुई।

प्रस्तुत है महराजगंज की 53 ग्राम पंचायतों के विजेता ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की सूची और उन्हें मिला मत। महराजगंज रायबरेली सूची नवनिर्वाचित 53 ग्राम प्रधान ब्लाक महाराजगंज।

1-भेलई मौर्य मऊ गर्बी प्राप्त मत 2129

2-विनोद कुमार साहू ताजुद्दीनपुर 570

3-संदीप कुमार उर्फ मोनू पासी दो तरा 832

4-दीपू मुरैनी 574

5-कंचन ग्राम प्रधान कैर 526

6-संगीता देवी पखनपुर 192

7-दिलीप कुमार उर्फ दीपू चौधरी ग्राम असनी 304

8-महमूद आलम इंदौरा 223

9-संतलाल लोधी सुल्तानपुर 435

10-प्रदीप कुमार लोधी नरायन पुर 201

11-दुजई ग्राम पंचायत पाली 564

12-अंजनी कुमार गुप्ता जमोलिया 317

13-सीता तिवारी बरहुआ 557

14-सत्यवती तौली 736

15-करुणा सिंह सिरसा 3 48

16-रामकेवल बारी गोहाना 563

17-राममिलन भटसरा 284

18-अत्रि कांत द्विवेदी टीसा खानापुर 450

19-बृजलाल चंदापुर 584

20-सुखनंदन अटरा 398

21-रीना यादव कैडावा 395

22-आरती लोधी कोटवा मदनिया 425

23-अजय कुमार धुरौना 605

24-हरिकरन सिंह उर्फ गुड्डू कक्के पुर 308

25-केशव कुमार चौधरी हसनपुर 607

26-आशा देवी मझिगवा 734

27-संध्या सिंह सिकंदरपुर 1352

28-प्रीति यादव राघवपुर 515

 29-रामकली पोखरनी 566

30-राम रानी पारा खुर्द 475

31-जग प्रसाद जनई 932

32-राम प्रसाद तिवारी हिलहा 201

33-अरुण कुमार सिंह कोटवा मोहम्मदाबाद 913

34-सुनीता साहू सलेथू1139

35-सूरज कुमार अलीपुर 1203

36-सरस्वती ओई 810

37-सुनील कुमार मौर्या ओथी 299

38-रमेश कुमार मौर्या कुसमहुरा 691

39-कृष्णावती अतरेहटा 388

40-गीता पाराकला 509

41-चंद्रावती जमूरवा 337

42-ब्रजकिशोर सिंह कुसुढीसागरपुर 347

43-जंग बहादुर यादव जिहवा 648-एक मत के अंतर से जीते

44-शिवप्रसाद मांझी गांव 533

45-पूनम सिंह कुबना 384

46-श्याम कला मोन 1541

47-कलावती पूरे अचली 203

48-रोशन जमुरावा 488

49-कामिनी हलोर 1213

50-कृष्णालली पूरासी 661

51-साहबदीन डोमा पुर 379

52-मैकूलाल हरदोई 818

53-उमेश कुमार उर्फ कुन्नू ज्यानों 630

(यूपी पंचायत चुनाव 2021 रायबरेली के महराजगंज विकासखंड क्षेत्र की 53 ग्राम सभाओं में जीते हुए प्रत्याशियों से मिली जानकारी के मुताबिक वोट के आंकड़े दिए गए हैं, इस पर कोई दावा नहीं किया जा सकता है।)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ