कुंवर हर्षेन्द्र सिंह (छोटे राजा) की प्रेरणा से सेना के 14 रिटायर्ड जवानों ने ली जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता।। Raebareli news ।।

 सेना के 14 रिटायर्ड जवानों ने ली जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: भारतीय सेना में अग्रिम मोर्चे पर रहकर देश की रक्षा करने वाले 14 अधिकारियों ने सेना से सेवानिवृत्त के बाद एकजुट होकर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल होकर समाज और देश की सेवा करने का संकल्प लिया है।

     आपको बता दें कि, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य लोकप्रिय जन नेता कुंवर हर्षेद्र सिंह छोटे राजा और रायबरेली जनपद के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह परिहार की प्रेरणा से 14 भारतीय सेना के इन सेवानिवृत्त अधिकारियों और जवानों ने जनसत्ता दल की सदस्यता लेकर समाज को एकजुट कर अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार का मुकाबला कर एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया है।

    रायबरेली शहर के चंदापुर कोठी स्थित एक कार्यक्रम में छोटे राजा हर्षेन्द्र सिंह और जिलाध्यक्ष अशोक सिंह परिहार ने शामिल हुए इन सभी फौजियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने वालों में पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, संदीप सिंह, आरबी सिंह, संजय सिंह, राम रूप सिंह, अनुज सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, बीएन सिंह, उमेश प्रताप सिंह, हौसला बहादुर सिंह, उदय भान सिंह, शिवकुमार, योगेंद्र सिंह परमार्थ ने इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली, और पार्टी ने इन लोगों शामिल होते ही सैनिक प्रकोष्ठ का गठन कर सब को पदभार सौंप दिया है।

   कुंवर हर्षेन्द्र सिंह छोटे राजा ने बताया कि, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह को सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष तथा संदीप सिंह को प्रधान महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ बनाया गया है, जबकि आरबी सिंह, संजय सिंह, राम रूप सिंह, अनुज सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा बी एन सिंह, उमेश प्रताप सिंह को जिला महासचिव, और हौसला बहादुर सिंह, उदय भान सिंह, शिवकुमार, दयानिधि कुशवाहा, योगेंद्र सिंह परमार्थ को जिला सचिव सैनिक प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और वरिष्ठ नेता गोपाल भैया जिंदाबाद के नारे लगाए, और कहा कि, वह अपने संगठन को विस्तार देंगे, और शीघ्र ही सैनिक प्रकोष्ठ जनसत्ता दल का एक बहुत बड़ा विस्तार करेगा।

    पार्टी के महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर सिंह ने सभी शामिल हुए सैनिकों का स्वागत करते हुए कहा कि, अब आने वाला भविष्य जनसत्ता दल का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि, वह गांव गांव जाकर जनसत्ता दल का संगठन खड़ा करें, तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ