शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज पुलिस ने शराब के अवैध व्यापारियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान को और तेज कर दिया है। मंगलवार को चौकी प्रभारी थुलवासां आशीष तिवारी ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर देसी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, थुलवासा चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी को खबर लगी कि, दो लोग जिनमें एक महिला शामिल है, प्लास्टिक की पिपरिया में शराब लेकर बिक्री के लिए आ रहे हैं। चौकी इंचार्ज तिवारी ने पुलिस बल के साथ खैरा मोड़ के पास डेरा डाल दिया, तभी एक व्यक्ति साइकिल में 20 लीटर की पिपिया लेकर आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भागा। तभी पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जिसके कब्जे से 20 लीटर देसी अवैध शराब बरामद हुई। अभियुक्त ने अपना नाम अशोक पासी पुत्र राम सुमेर निवासी सरबजीत का पुरवा बताया है।
वहीं दूसरी ओर एक महिला जिसने अपना नाम प्रेमावती पत्नी राजाराम निवासी याकूब गंज मजरे बल्ला को 20 लीटर अवैध देसी शराब के साथ खैरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ