कंप्लीट डेंटल केयर क्षेत्र के रोगियों के लिए साबित होगा वरदान।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महाराजगंज कस्बे और आसपास के रहने वाले लोगों के लिए बुधवार का दिन काफी शुभ रहा। क्योंकि कस्बे के बछरावा रोड पर कंप्लीट डेंटल केयर के नाम से आधुनिक तकनीक और सुख सुविधाओं से लैस दंत चिकित्सालय का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर क्षेत्र की जानी मानी हस्तीयों ने पहुंच कर उद्घाटन में भाग लिया।

    आपको बता दें कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश वर्मा उर्फ राजू वर्मा के प्रतिष्ठान पर लखनऊ के जाने-माने दंत स्वास्थ विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग पाल की अगुवाई में कंप्लीट डेंटल केयर शुरु किया गया है। क्योंकि महराजगंज और इससे आसपास इलाकों में दांतो के इलाज करने की कोई सुविधा नहीं थी। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक राजाराम  और जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल प्रकाश वर्मा ने हवन पूजन के उपरांत फीता काटकर किया, और संचालक को भरोसा दिलाया कि, उनका पूरा सहयोग रहेगा। क्षेत्र के समान्य कमजोर और गरीब लोगों के इलाज में यह अस्पताल काफी मददगार साबित होगा। 

   इस मौके पर संचालक डॉ अनुराग पाल ने बताया कि, फिलहाल स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल लखनऊ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महराजगंज क्षेत्र के लोगों को बृहस्पतिवार और रविवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वह समय देंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू, अशोक साहू, मोहम्मद ताहिर, युवा कांग्रेस नेता साहब शरण पासी, पूर्व प्रधान शिव बालक पाल, जगन्नाथ पाल, ओम प्रकाश पाल फौजी, डॉ एमडी पासी आदि मौजूद रहे। स्वागत और आभार डॉटर हरीराम पाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ