रायबरेली में दो पक्ष आपस में भिड़े, मारपीट में दोनों पक्षों से 9 लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे दलजीत सिंह मजरे पहरे मऊ में दीवाल बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़िआ चली, जिसमें दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हो गए है। वहीं मौके पर खड़ी 3 मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    आपको बता दें कि, गांव के रहने वाले रमेश कुमार के पड़ोस में महावीर यादव की जमीन पड़ती है। इसी जमीन पर एक पक्ष द्वारा दीवाल बनाई जा रही थी। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए दीवाल बनाने से रोका, इस पर पहले गाली गलौज हुई, उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी कूद पढ़े और जमकर आधे घंटे तक मारपीट होती रही।

    घटना की जानकारी जैसे ही कोतवाल रेखा सिंह को मिली उन्होंने मय फोर्स के मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के आने की आहट मिलते ही अधिकतर झगड़ालू फरार हो गए। फिर भी मौके पर गंभीर रूप से घायल सुमन 35 पत्नी मनोज, और मनोज 38 पुत्र महावीर, एवं महावीर पुत्र राम औसान गंभीर रूप से घायल मिले। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल सीएचसी भेजा गया। जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    इसके अलावा दयावती 27, महादेव 65, बृजेश प्रजापति 30, सुखमेंद्र 24, बंदना 15 को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। एक पक्ष से बृजेश कुमार ने मनोज कुमार, विनोद कुमार, महावीर, रामकिशोर, सुनील, अनिल, रामअचल, सुखदेई और शांति के विरुद्ध मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

   वहीं दूसरे पक्ष से महावीर यादव ने रमेश कुमार, बृजेश कुमार, दिलीप, धर्मेंद्र, सुखमेंद्र, तथा सुख मेन्द्र के बहनोई के विरुद्ध मारने पीटने गाली गलौज व धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

    पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले की विवेचना की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ