Executive: SK India News ने पंकज प्रसून द्वारा मऊ में चलाए जा रहे विश्वास कोविड केयर सेंटर की परखी हकीकत।। Raebareli news ।।

◆रायबरेली जिले में कोविड से सर्वाधिक पीड़ित गांव में पंकज प्रसून ने खोला विश्वास कोविड केयर सेन्टर।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विश्वास ट्रस्ट के सहयोग से जाने माने कवि पंकज प्रसून की गांव बचाओ मुहिम जारी है। उन्होंने बीते दिनों महराजगंज तहसील के मऊ गर्वी गांव में सेन्टर का ऑनलाइन उद्घाटन किया था।

           वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।

   आपको बता दें कि, आज जब हमारी टीम सेंटर का पड़ताल करने पहुंची, तो सेंटर के संचालक नीतू अवस्थी ने बताया कि, डॉ कुमार विश्वास ने इस सेन्टर के लिए कोविड केयर किट, ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनेटसाइज़र, थरमामीटर्स मुहैया कराए हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर भाप मशीने, व ज़रूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है। 

  विदित हो कि, इस सेन्टर का प्रभारी जनता विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट शिव सागर अवस्थी को बनाया गया है। वहीं सेन्टर का संचालक विद्यालय के प्रबंधक शिवसागर अवस्थी एडवोकेट के बेटे नीतू अवस्थी के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, गांव में अब तक कुल 32 मौते हुई हैं। लेकिन आधिकारिक रूप से केवल 2 ही रिकॉर्ड में हैं। सेन्टर पर आने वाले मरीजों के लिए एक रजिस्टर बनाया गया है, जिसमे उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन, तापमान, पल्स रिकॉर्ड (दर्ज) किया जा रहा है। 

   आपको यह भी बता दें कि, जब हमारे SK India News के संवाददाता ने सेंटर पर पहुंचकर किट में रखी सामग्री का पड़ताल किया तो, उस में यह पाया कि, सरकार के प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित सारी दवाएं व कफ सीपर आदि मौजूद है।  

   सेंटर के कर्ता धर्ता पंकज प्रसून से जब बात की गई तो, उन्होंने बताया कि, ऑनलाइन डॉक्टरी सलाह के लिए पीजीआई के डॉ ज्ञान चंद, डॉ दीनानाथ पटेल उपलब्ध रहेंगे। ज़रूरत पड़ने पर मरीज के लिए एम्बूलेंस भी मुहैया कराई जाएगी।

    इसके अलावा जब ग्रामीणों से बात की गई तो, उन्होंने इस सेन्टर के खुलने पर समस्त ग्राम वासियों समेत क्षेत्र वासियों की तरफ से डॉक्टर कुमार विश्वास और पंकज प्रसून का आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ