शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: घर पर सो रही नाबालिक लड़की रहस्यमई परिस्थितियों में गायब हो गई। सुबह जब घरवाले उठे तो लड़की को गायब पाकर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के मोन गांव के रहने वाले मोहम्मद शरीफ पुत्र अब्दुल मजीद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, बीती रात वह लोग अपने घर पर थे, और उनकी नाबालिग पुत्री शाइना घर के अंदर सो रही थी। सुबह 6:00 बजे उठे तो लड़की को गायब पाया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, लड़की की खोजबीन कराई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ