रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गोलू के मौत का मामला: पति के वियोग में पत्नी "रानी" ने कोई बड़ा कदम तो नहीं उठा लिया?

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के बरहुंआ गांव में रबिवार/सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में भोलू उर्फ आशु पासी की मौत के मामले में जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। तो वहीं मंगलवार को सुबह 10:00 बजे उसकी पत्नी रानी नित्य क्रिया के लिए बता कर घर से निकली और समाचार लिखे जाने तक उसका अता पता नहीं चला है। गांव वाले लगातार उसकी खोजबीन में लगे हुए हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और महराजगंज कोतवाली उसे पूरा दिन तलाशने में जुटी रही। कुछ लोगों ने उसे शारदा सहायक नहर के किनारे जाते हुए देखा था।

  आपको बता दें कि, गांव निवासी आशु उर्फ भोले की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी, सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। गांव में चर्चा है कि, रविवार की देर शाम शराब पीकर घर आए भोलू उर्फ आशु की पत्नी से कहासुनी भी हुई थी। यह भी चर्चा है कि, वह अगली सुबह साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया था। जब परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली, तभी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। उधर पति की मौत के बाद उसकी पत्नी रानी के मां बाप अपने गांव नकफुलहा से यहां आए थे, और अंतिम संस्कार में शामिल भी हुए थे। सुबह लगभग 10:30 बजे रानी लोटा लेकर घर से यह कहकर कि, वह नित्य क्रिया के लिए जा रही है, और फिर नहीं लौटी, तो यहां उसके मां बाप ने गांव वालों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव के बाहर शारदा सहायक नहर के किनारे जानवर चरा रहे लोगों में बताया कि, उसे शारदा नहर के किनारे जाते देखा था। तब परिजनों ने डायल 112 पुलिस को खबर दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ काफी तलाश की लेकिन उसका अभी तक कोई अता पता नहीं चला है। इस बात को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि, कहीं पति के वियोग में उसने कोई बड़ा कदम तो नहीं उठा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ