शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर तिलेंडा गांव के निकट वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई है।
आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार घटना विगत मंगलवार की है। रितेश मिश्रा 26 पुत्र विनोद कुमार मिश्रा निवासी बंकागढ़ थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली बाइक से बछरावां किसी कार्य से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल रितेश मिश्रा दम तोड़ दिया। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ