निर्भीक व निडर पत्रकार संतोष सिंह ने प्रेस क्लब महराजगंज की सदस्यता ग्रहण की।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: प्रेस क्लब महराजगंज को उस समय एक और कर्मठ साथी मिल गया, जबकि युवा तेजतर्रार पत्रकार संतोष सिंह ने आज प्रेस क्लब कार्यालय जाकर संरक्षक अनिल कुमार जायसवाल की उपस्थिति में अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव से मिलकर प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण कर ली। महामंत्री शिवाकांत अवस्थी ने बाकायदा उन्हें सदस्यता दिलाई।

   आपको बता दें कि, इस मौके पर संतोष सिंह ने कहा कि, वह अपने नए परिवार में आकर काफी सुकून महसूस कर रहे हैं, साथ ही उन्हें विश्वसनीय चरित्रवान लोगों का साथ मिला है, और वह निष्पक्ष व निर्भय पत्रकारिता के कायल है। प्रेस क्लब का झंडा कभी झुकने नहीं देंगे। अपने से वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद व प्रेरणा लेकर एक जिम्मेदार पत्रकार के रूप में प्रेस क्लब को सहयोग करेंगे। इस मौके पर सभी पत्रकार साथियों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

  प्रेस क्लब संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार तथा यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सुभाष पांडेय, संरक्षक अनिल जायसवाल, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, महामंत्री शिवाकांत अवस्थी सहित सभी पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र भेंट कर गले लगा कर, मीठा खिला कर उन्हें प्रेस क्लब में शामिल किया।

   इस मौके पर अतुल तिवारी, मोनू अवस्थी, आकाश तिवारी, अंकुर सिंह, इम्तियाज अली, दिलीप जायसवाल, मनोज कुमार वर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, पवन कुमार, विजय धोनी, रजनीकांत अवस्थी सहित प्रेस क्लब के सभी सम्मानित साथी मौजूद रहे।

   कार्यक्रम के समापन पर महामंत्री शिवाकांत अवस्थी ने सब का आभार जताते हुए कहा कि, महराजगंज प्रेस क्लब अपने सभी साथियों से अपेक्षा रखता है कि, सभी साथी पत्रकारिता के मापदंडों पर खरे उतरे, और पत्रकारिता के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियां, भ्रष्टाचार, अन्याय, आतंक के विरुद्ध लड़ाई जारी रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने यह भी बताया कि, सभी साथियों ने एकजुट रहकर काम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि, संतोष सिंह के शामिल होने के बाद अब प्रेस क्लब महराजगंज के पदाधिकारी और सदस्यों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ