शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लोगों में कोरोना टीकाकरण के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने और 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को टीकाकरण के लिए जागरूक करने को लेकर कस्बे के युवाओं का प्रमुख संगठन प्रभात युवा शक्ति के अध्यक्ष पीयूष साहू के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक युवाओं ने सीएचसी पर जाकर कोरोना की पहली डोज लगवाई।
आपको बता दें कि, श्री साहू ने युवा वर्ग से अपील की है कि, कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़े हथियार के रूप में वैक्सीनेशन ही है, इसलिए सभी लोग बेहिचक वैक्सीन अवश्य लगवखएं, अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम में तरजीत सिंह, अमन वर्मा, अभय कसेरा, सूरज वैश्य, आयुष साहू, गौरव यादव, आयुष जायसवाल, शाहरुख, संदीप यादव, राजन वर्मा, मयंक वर्मा, शिवम साहू प्रदीप प्रतीक साहू आदि ने सीएचसी जाकर डॉ राधाकृष्णन से मुलाकात की और टीकाकरण कराया।

0 टिप्पणियाँ