महिला ने पड़ोस के ही युवक पर अपनी नाबालिक लड़की को भगा ले जाने का लगाया आरोप मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव डेपार मऊ की रहने वाली एक महिला ने पड़ोस के ही एक युवक पर उसकी नाबालिग लड़की को जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर लड़की का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है।

   आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी निवासिनी शिवरती पत्नी रामशरण ने बताया कि, वह किसी काम से गांव के बाहर गई हुई थी, और उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी, तभी गांव का ही विनोद कुमार पुत्र श्यामलाल उसके घर में घुस गया, और उसकी नाबालिग लड़की को डरा धमका कर साथ लेकर चला गया। घर वापस लौटने पर महिला को घटना के बारे में पता चला।

    पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, अभियोग पंजीकृत करते हुए लड़की को बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ